छत्तीसगढ़:- प्रदेश में आज से शुरू हुई 10वीं बोर्ड की परीक्षा, शुरुआत हिंदी विषय से, 3.23 लाख विद्यार्थी हैं पंजीकृत

रायपुर/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं. परीक्षाओं की शुरुआत हिंदी विषय से हुई. इससे पहले शनिवार को 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं भी हिंदी विषय से शुरू हुई थी. 10वीं बोर्ड परीक्षा में 3 लाख 23 हजार 227 नियमित और 7 हजार 330 स्वाध्यायी विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 2 हजार 523 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों में बारहवीं और दसवीं दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा हो रही है. बारहवीं की तरह मंडल ने दसवीं की परीक्षाओं के लिए भी तैयारी पूर्ण कर ली है. उड़नदस्ते की टीम सहित निरीक्षण कार्य को लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं.

सुबह 9:15 बजे से 12:15 बजे तक होगी परीक्षा

परीक्षा का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है. इस बार 12वीं की तुलना में 10वीं परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक है. दसवीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की जाएंगी. बता दें कि परीक्षा के साथ-साथ माशिम ने मूल्यांकन की तैयारी भी पूरी कर ली है. परीक्षा प्रारंभ होने के पखवाड़े भर बाद 15 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

उत्तर पुस्तिकाएं दो बार भेजी जाएंगी

परीक्षा केंद्रों से मूल्यांकन केंद्र तक उत्तरपुस्तिकाएं दो चरणों में भेजी जाएंगी. एक मार्च से 14 मार्च तक हुई परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं प्रथ्म चरण में भेजी जाएंगी. इनका मूल्यांकन 15 मार्च से से शुरू कर दिया जाएगा. 15 मार्च से अंतिम तिथि तक हुई परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं दूसरे चरण में भेजी जाएंगी. इनका मूल्यांकन बारहवीं की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अर्थात मार्च अंत से जांची जाएंगी. जानकारी के अनुसार माशिम ने 15 अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है. नतीजे मई के पहले पखवाड़े में संभावित आ सकते है.

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!