छत्तीसगढ़:- प्रदेश में अबकी बार जनता चुन सकती है महापौर, डिप्टी CM साव बोले- नियम बदलने पर करेंगे विचार

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनावों के बाद इसी साल नगरीय निकाय चुनाव भी होने हैं। नियमों में बदलाव के साथ इस बार प्रत्यक्ष रूप से मेयर का चुनाव हो सकता है। प्रदेश के डिप्टी CM और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने इसकी ओर इशारा किया है। साव मंगलवार को रायपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। नगरीय निकाय में अप्रत्यक्ष प्रणाली को बदला जाएगा क्या? इस सवाल के जवाब में साव ने कहा कि, लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद नगरीय निकाय चुनाव कैसे हों, इस पर निर्णय करेंगे। सभी एंगल पर विचार करने के बाद ही इस पर फैसला लेंगे हमारी सरकार नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार है।

वहीं, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी इन 5 महीनों में पूरी तरह से असफल हो चुकी है। मुझे तो यह भी लगता है की पूरी तरह से डर में है। नगरीय निकाय चुनाव सामने हैं, उसके लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है।दरअसल, पांच साल पहले तक जनता ही पार्षदों के साथ मेयर का चुनाव करती थी, लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया। उन्होंने जनता से हक लेकर पार्षदों को दे दिया था। उसके बाद एजाज ढेबर को महापौर चुना गया। तब भाजपा ने इसका विरोध भी किया था। रायपुर में आखिरी बार बलबीर जुनेजा ही अप्रत्यक्ष चुनाव से महापौर बने थे।

छत्तीसगढ़ राज्य बनने से पहले अविभाजित मध्यप्रदेश में 1999 में कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार ने राज्य में महापौर चुनने का अधिकार पार्षदों से छीनकर जनता के हाथ में दिया था। तब तरुण चटर्जी पहले महापौर चुने गए। वे 2000 से 2003 तक महापौर रहे। इसके बाद 2004 के चुनाव में भाजपा के सुनील सोनी चुनकर आए। वे 2010 तक महापौर रहे। इसके बाद पूरे 10 साल रायपुर निगम में कांग्रेस का कब्जा रहा। पहले डॉ किरणमयी नायक महिला आरक्षण के कारण महापौर बनीं। उन्होंने भाजपा की प्रभा दुबे को हराया था। 2015 में प्रमोद दुबे महापौर चुनकर आए। इसके बाद 2018 में भूपेश बघेल सरकार ने नियमों में फेरबदल किया गया और 2018 में पार्षदों ने एजाज ढेबर को मेयर चुना था।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। ये भी तय है कि फिर से हमारे ज्यादा पार्षद जीतकर आएंगे। पंचायत से लेकर निगम तक कांग्रेस की जीत होगी। प्रदेश की सरकार यानी कि बीजेपी को तय करना है कि किस प्रणाली से चुनाव हो। हम दोनों ही प्रणाली के लिए तैयार हैं।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!