छत्तीसगढ़:- प्रदेश में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कांकेर में मकान ढहने से बच्ची की मौत, कोंडागांव में बाइक समेत बहा युवक

रायपुर/ प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 30 जुलाई से 1 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ आज बौछारें पड़ सकती हैं। रविवार शाम कांकेर में तेज बारिश से किसकोड़ो गांव में मकान ढहने से 6 माह की बच्ची की मौत हो गई, वहीं मां गंभीर रूप से घायल है जिसे नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कोंडागांव में NH-30 पर स्थित जुगानी पुल पार कर रहा युवक बह गया। घंटे भर की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

अब तक औसत से 8 फीसदी अधिक बारिश

प्रदेश में जुलाई महीने का बारिश का कोटा औसत से 8 फीसदी अधिक हो गया है। 28 जुलाई तक यहां 571.7 मिमी पानी बरस चुका है। जबकि औसत बारिश 531.8 मिमी होनी थी। बीजापुर में अब तक 1310.7 मिमी वर्षा हो चुकी है। सुकमा में 877.2 मिमी पानी गिर चुका है। 33 में से 11 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इनमें बीजापुर और सुकमा सबसे ज्यादा बारिश वाले जिले हैं।

खूंटाघाट डैम लबालब

बिलासपुर में इस बार सावन महीने में अच्छी बारिश हो रही है, जिसके चलते अब सूखी अरपा में भी बाढ़ का नजारा देखने को मिल रहा है। रविवार को खूंटाघाट डैम लबालब हो गया है और वेस्ट वियर से पानी छलकने लगा है। वहीं, रिवर व्यू रोड व शनिचरी रपटा में बाढ़ का पानी देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इस बीच रविवार को भी रिमझिम फुहारों के साथ बारिश होती रही। 

दुर्ग जिले में यलो अलर्ट

जिले में पहले ही पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। इससे यहां पहले औसत बारिश -52 प्रतिशत थी, जो घटकर -20 तक पहुंच गई है। इसी तरह बारिश हुई तो यह जिला भी औसत बारिश के आंकड़े को पार कर लेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश होने से प्रदेश में दुर्ग, बस्‍तर संभाग सहित अन्य कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दुर्ग में हालत यह है कि कई गांव का संपर्क तक एक दूसरे टूट गया है। SDRF की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

ऐसा रहा रायपुर में मौसम 

पिछले करीब हफ्तेभर से रायपुर में लगातार बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। रविवार को भी दिन में 3.4 मिमी बारिश हुई। आसमान में 100 फीसदी बादल छाए रहे। सुबह हवा में नमी 96 और शाम को 97 फीसदी के आसपास रिकॉर्ड की गई। दिनभर बारिश और बादलों के कारण दिन का अधिकतम पारा 27.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.8 डिग्री कम था।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान रायपुर में भी 2.8 मिमी बारिश हुई। सुबह भी बूंदाबांदी हुई। सोमवार को दिन का तापमान 28 और रात में पारा 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!