छत्तीसगढ़:- प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिलासपुर समेत इन संभागों में भारी बारिश की संभावना

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग ने आज सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं अगले 3 घंटे के लिए 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नया सिस्टम बन रहा है, जिससे आगामी दिनों में सभी संभागों में अच्छी बारिश की संभावना है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी:

बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जीपीएम, केसीजी, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, एमसीबी, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, रायपुर, राजनांदगांव और सूरजपुर में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

24 अगस्त से बढ़ेगी मानसूनी गतिविधियां

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में नया सिस्टम बन रहा है, जिसकी चलते 24 अगस्त से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है.

बीते दिन ऐसा रहा प्रदेश का मौसम

राजधानी रायपुर में दिनभर धूप की चुभन महसूस होने के बाद शाम से शुरू हुई बारिश ने लोगों को ठंडक पहुंचाई. कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. हालांकि प्रदेश में बीते दिन मानसून गतिविधियां सामान्य से कम रही. सबसे अधिक बारिश बिलासपुर के रतनपुर में 8 से.मी. दर्ज की गई.

ऐसा रहा प्रदेश का तापमान

प्रदेश में बुधवार को दिन का सर्वाधिक तापमान राजधानी रायपुर में 35 डिग्री सेल्सियल और रात का न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई.

  • Related Posts

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कोरबा 13 मार्च। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिले में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश
    error: Content is protected !!