छत्तीसगढ़:- प्रदेश के कई हिस्सों में चल रही तेज हवाएं, कुछ जगहों पर हो रही बारिश

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बदला है. रविवार सुबह से ही प्रदेश के कई स्थानों में तेज हवा आंधी के साथ बूंदा-बांदी जारी है. तो कुछ जगहों पर बारिश भी हो रही है. हालांकि मौसम विभाग इसे लेकर पहले ही संभावनाएं जताई थी. आगामी दो-तीन दिनों तक मौसम ठंडा रहने का अनुमान है.

बता दें कि प्रदेश में 87% तक नमी है. शनिवार रात कई जगहों पर चमक के साथ बारिश हुई थी. जिसके चलते आज तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. वहीं रायपुर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

पंजाब के निकट बना चक्रवाती परिसंचरण

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव के वजह तमिलनाडु तक फैली द्रोणिका के साथ ही पंजाब के आस-पास बना चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण है। यह 3.1 किमी ऊंचाई से लेकर 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। चूंकि इन सब परिस्थतियों के साथ बंगाल की खाड़ी से प्रचूर मात्रा में नमी आ रही है, इसलिए गर्मी में बारिश हो रही है।

कई इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा

“पंजाब के निकट एक चक्रिय चक्रवात व तमिलनाडु तक एक द्रोणिका पहले से फैली है। बंगाल की खाड़ी से निरंतर नमी का आना भी जारी है। सभी परिस्थितियां एक साथ आने से 1 मई सुबह 8:30 बजे तक तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश व ओले पड़ने की संभावना बनी है। कई इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा है।”

-एचपी चंद्रा, मौसम वैज्ञानिक

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!