
कोरबा/ कोरबा जिले में स्थित बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत एक छात्र की डूबने की घटना सामने आई है, जहा मौज-मस्ती करने गये तीन दोस्त की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब 17 वर्षीय छात्र साहिल साहु पानी में डूबकर लापता हो गया।
जानकारी अनुसार यह घटना लगभग आज रविवार दोपहर 2 बजे के आसपास घटित हुई बताई जा रही हैं, जहा कोरबा मानस नगर निवासी साहिल साहु (17) नामक छात्र अपने दो दोस्तो के साथ बालको के पिकनिक स्पॉट जोगीसुरंग में नहाने पहुंचे, जहा नहाते वक्त साहिल पानी में छलांग लगाई एवं पानी में डूब कर लापता हो गया ।
जिसके बाद इसकी सुचना साथी मित्रो ने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सुचना दी गई। बताया जा रहा है की साहिल निर्मला स्कूल का होनहार छात्र है, जो अपने मित्रो के साथ जोगीसुरंग (फुटामुडा) पहुंचा था। वहीं मौके पर परिजनों के साथ बालको पुलिस पहुंच कर लापता छात्र को ढूंढने का प्रयास कर रही थी, घटना के बाद से गोताखोर की टीम लगातार किशोर को ढूंढने का प्रयास कर रही थी बड़ी मेहनत के बाद 4 घंटे के बाद मृतक छात्र का शव ढूंढ निकाला गया घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।







Comments are closed.