छत्तीसगढ़:- पिकनिक मना कर लौट रहे युवकों पर बदमाशों ने चला दी गोली, एक के पेट में लगी हालत गंभीर…

बिलासपुर/ न्यायधानी में पिकनिक मनाकर घर लौट रहे तीन युवकों पर बदमाशों ने गोली चला दी। इस घटना में व्यवसायी सन्नी खालसा के पेट मे गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी युवक कौन थे और घटना का कारण क्या था, इसकी जांच कोटा पुलिस कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोटा क्षेत्र की है। तखतपुर के तीन युवक सन्नी खालसा, चंकी पांडे और एक अन्य साथी घूमने के लिए सोमवार 11 मार्च को औरापानी के जंगल गए थे। पिकनिक मनाने के बाद तीनों दोस्त वापस तखतपुर लौट रहे थे। इस दौरान जंगल से जंगल मे ही दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और उनसे बेवजह विवाद करने लगे। सन्नी और चंकी ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों में एक युवक ने बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सन्नी के पेट पर गोली लगी, जिसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

इधर गंभीर हालत में सन्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही इसकी शिकायत पीड़ितों ने कोटा थाने में की। विवाद का कारण क्या था और आरोपी कौन थे। इसकी जांच कोटा पुलिस के द्वारा की जा रही है ।

  • Related Posts

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10…

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!