छत्तीसगढ़:- पिकअप वाहन पलटा, एक मासूम की मौत, 25 घायल, 7 की हालत गंभीर, बुका से पिकनिक मना कर लौट रहे थे

कोरबा/ जिले में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. 25 से अधिक लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर पिकनिक मना कर लौट रहे थे. इसी दौरान कटघोरा क्षेत्र के जटगा चौकी के ग्राम घुमानीडांड़ के पास अचानक गाड़ी पलट गई. इस हादसे में गाड़ी मे दबकर मासूम की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए. घायलों में 7 की हालत गंभीर है. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगिरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भेजा, जहां उनका इलाज जारी है और मर्ग कायम कर मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है.1

जानकारी के अनुसार, ये ग्रामीण कोरबा जिला के बनखेता ग्राम पंचायत के कांसामार गांव के निवासी थे, जो बुका में पिकनिक मनाने गए थे. पिकनिक के बाद सभी लोग पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. गाड़ी का चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया. इस हादसे में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने घायल ग्रामीणों को बाहर निकाला. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

  1. ↩︎
  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!