छत्तीसगढ़:- पत्रकार हुआ लापता दो दिनों से मोबाइल बंद, परिजनों ने ठेकेदार पर जताया संदेह, जांच के लिए पुलिस ने बनाई टीम

दंतेवाड़ा/ छत्तीसगढ़ के बीजापुर  जिले में कार्यरत पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता हैं। उनके सभी मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट बीजापुर थाने में करवाई है। इधर गुमशुदगी की खबर पर बीजापुर एसपी ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस जांच में बीजापुर एएसपी युगलैंडन यार्क और कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा के साथ अन्य अधिकारियों की टीम बनाई है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने सोशल मीडिया पर प्रेस नोट जारी कर कहा कि, पुलिस पत्रकार मुकेश चंद्राकर की जल्द से जल्द पतासाजी करने के हर संभव प्रयास में जुटी है। उन्हें जल्द ही ढूंढ लिया जायेगा। 

भाई ने ठेकेदार की संलिप्तता का जताया अंदेशा 

दरअसल, बीते दिनों मुकेश चंद्राकर ने बीजापुर जिले के मिरतुर इलाके एक सड़क निर्माण की स्टोरी अपने संस्थान के लिए बनाई थी। जिसके बाद सरकार ने सड़क पर बड़ी जांच बैठाकर कार्यवाही भी की थी। मुकेश चंद्राकर के बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने बताया कि, उन्हें सन्देह है कि, सड़क के ठेकेदार का कनेक्शन मुकेश चंद्राकर के गायब होने में है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की पड़ताल करे। 

  • Related Posts

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत वनांचल ग्राम सराईपाली की होनहार छात्रा श्रेया पटेल (पिता – श्री श्रवण कुमार पटेल) का चयन प्रतिष्ठित नवोदय विद्यालय में होने पर पूरे क्षेत्र…

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    कोरबा शहर के सबसे सुंदर एवम साफ एनटीपीसी में स्तिथ सिल्वर जुबिली पार्क है।जो की लोगो का शाम को हरियाली के बिताने के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र कई वर्षो…

    Comments are closed.

    You Missed

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    कोरबा में धूमधाम से मना चेट्रीचंड्र महोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

    कोरबा में धूमधाम से मना चेट्रीचंड्र महोत्सव, निकली भव्य शोभायात्रा

    दर्री रूमगढ़ा,कोरबा। 21/03/2026

    दर्री रूमगढ़ा,कोरबा। 21/03/2026

    सॉफ्टवेयर अपडेशन की वजह से 21 से 25 मार्च तक बंद रहेगा राशन वितरण

    सॉफ्टवेयर अपडेशन की वजह से 21 से 25 मार्च तक बंद रहेगा राशन वितरण
    error: Content is protected !!