छत्तीसगढ़:- पत्रकार मुकेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हैरान करने वाली, हार्ट शरीर से बाहर, लीवर के 4 टुकड़े, सिर पर 15 फ्रैक्चर

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को रविवार (05 जनवरी) को हैदराबाद से विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार कर लिया। इधर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। माना जा रहा है कि ठेकेदार सुरेश चंद्राकर मुकेश चंद्राकर की हत्या का मास्टरमाइंड है क्योंकि पत्रकार ने उसे भ्रष्टाचार में लिप्त होने का खुलासा किया था। 3 जनवरी को घटना के सामने आने के बाद से आरोपी फरार था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कितनी जघन्य तरीके से की गई थी। मुकेश के सिर पर 15 फ्रैक्चर थे गर्दन टूटी हुई थी और हार्ट बाहर की ओर निकला हुआ था।

28 वर्षीय पत्रकार मुकेश चंद्राकर का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पाया कि उनके लीवर के टुकड़े और पांच पसलियों को तोड़ा गया है।मुकेश चंद्राकर के सिर में 15 फ्रैक्चर पाए गए, गर्दन टूटी हुई थी और हार्ट बाहर निकाला हुआ था। मुकेश चंद्राकर की बॉडी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने कहा है कि उन्होंने अपने 12 साल के करियर में ऐसा मामला नहीं देखा था। डॉक्टरों के अनुसार हत्या के आरोपियों की संख्या दो से अधिक रही होगी। 3 जनवरी को एक स्थानीय समाचार चैनल में काम करने वाले मुकेश चंद्राकर का शव सुरेश चंद्राकर के परिसर में एक सेप्टिक टैंक में मिला, था। अधिकारियों ने बताया कि सेप्टिक टैंक को हाल ही में कंक्रीट स्लैब से सील किया गया था। सुरेश चंद्राकर के खिलाफ हाल ही में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था।

1 जनवरी की रात से लापता मुकेश चंद्राकर ने हाल ही में सुरेश चंद्राकर के खिलाफ जांच की थी, जिसमें बस्तर में 120 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण परियोजना में कथित अनियमितताओं का खुलासा किया गया था। इस खुलासे के बाद राज्य सरकार ने ठेकेदार की गतिविधियों की जांच शुरू की थी।मुकेश के बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, क्योंकि सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश द्वारा ठेकेदार की एक प्रॉपर्टी पर आयोजित मीटिंग के बाद उसका फोन बंद हो गया था। अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें सुरेश चंद्राकर के भाई दिनेश चंद्राकर और रितेश चंद्राकर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार के लोगों सहित कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!