छत्तीसगढ़:- पत्नी ने सहेली के साथ मिलकर की पति की चप्पल से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

सूरजपुर/ जिले में मंगलवार को पत्नी ने सहेली के साथ मिलकर पति की चप्पल से पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला एनएच-43 मुख्य मार्ग पर स्थित जिला न्यायालय के पास का है। हालांकि थाने में इसकी कोई शिकायत नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि, दो महिलाएं आपस में बात करते हुए कहीं जा रही थीं। उसी दौरान एक युवक उन दोनों को रोककर कुछ बात करता है, लेकिन थोड़ी ही देर बाद ये बातचीत झगड़े और गाली-गलौज में बदल जाती है। इसके बाद एक महिला युवक की चप्पल से पिटाई करने लगती है। युवक भी पलटवार करते हुए हमला करता है।

जानकारी के मुताबिक, पति नरेश पीडब्ल्यूडी में दैनिक मजदूरी का काम करता है। जिसकी शादी कुछ साल पहले सोनगरा निवासी मनबसिया से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। नरेश को शराब पीने की लत है जिसके चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। कुछ दिन पहले विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी मनबसिया अपनी सहेली के साथ सूरजपुर के प्रगति नगर में किराए के मकान में रहने लगी। वहीं दोनों बच्चे अपने पिता नरेश के साथ रहते हैं।बताया जा रहा है कि, पति जब भी पत्नी को फोन लगाता था तो उसकी सहेली फोन उठाती थी। कॉल पर भी उनका विवाद हुआ था। इसी बीच 27 मई को जब पति ने पत्नी को सहेली के साथ देखा तो उसने आपत्ति जताई। जिसके बाद विवाद मारपीट तक पहुंच गया। फिलहाल अधिकारी शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

  • Related Posts

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    कोरबा 25 मार्च। एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का वार्षिक सम्मेलन जीटी दिवस संपन्न हुआ।सर्वप्रथम राज्य एटक के सचिव कामरेड एम.एल. रजक के द्वारा झंडा तोलन किया गया। तत्पश्चात इंकलाब…

    Comments are closed.

    You Missed

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    error: Content is protected !!