छत्तीसगढ़:- पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले पति ने, दूधवाले पर चलाया चापड़…

बिलासपुर/ शक और अविश्वास ने एक शख्स को ऐसा हैवान बना दिया कि उसने दिनदहाड़े सड़क पर एक मासूम दूधवाले पर जानलेवा हमला कर दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां चरित्र संदेह के चलते एक पति ने खून की होली खेल दी। गंभीर रूप से घायल युवक ICU में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहा है, जबकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

घायल युवक का नाम जयपाल साहू है, जो रोज़ की तरह दूध बांटने के लिए निकला था। लेकिन उसे क्या पता था कि आज की सुबह उसके लिए कहर बनकर आएगी। रविवार की सुबह जयपाल जब मरिमाई मंदिर के पास दूध देने पहुँचा, तभी मोहम्मद मोबिन नाम का युवक अचानक उसके सामने आया और बिना कुछ बोले उस पर चापड़ से हमला कर दिया। सिर, गर्दन और शरीर पर कई वार किए गए। जयपाल वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार मच गई, लेकिन हमला इतना खौफनाक था कि कोई बीच-बचाव की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह जयपाल को सिम्स अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसे तुरंत ICU में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत बेहद नाजुक है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मोबिन की पत्नी करीब डेढ़ महीने पहले उसे छोड़कर तिफरा स्थित मायके चली गई थी। मोबिन को शक था कि उसकी पत्नी और दूधवाले जयपाल के बीच अवैध संबंध हैं। इसी शक ने उसे अंधा बना दिया और उसने खून से बदला लेने की ठान ली।

हमले के बाद मोबिन भागकर अपनी पत्नी के घर की ओर निकल पड़ा, लेकिन सिविल लाइन पुलिस को पहले ही सूचना मिल चुकी थी। समय रहते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दर्दनाक घटना ने दो परिवारों को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है। मरिमाई क्षेत्र के लोग अभी भी स्तब्ध हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि शक के चलते कोई इंसान इतना वहशी बन सकता है।

  • Related Posts

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    कोरबा 14 मार्च 2026/ सोहागपुर में आज गौधाम सोहागपुर के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक…

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    Comments are closed.

    You Missed

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
    error: Content is protected !!