छत्तीसगढ़:-पत्नी की चाकू मारकर हत्या,बेटियों पर भी जानलेवा हमला कर खुद की नस काटी…

कोरबा/ सनसनीखेज और लोमहर्षक घटनाक्रम में एक युवक ने पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे पत्नी सतरूपा साहू की मौके पर मौत हो गई और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 47 जमनीपाली का है। घटना देर रात से सुबह के मध्य की बताई जा रही है। घटना से इलाके में शोक मिश्रित सन्नाटा पसर गया है।

प्रारम्भिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक़ एनटीपीसी कॉलोनी से लगे जमनीपाली मोहन टाकीज के पास हीरा टेलर्स के संचालक के पुत्र मनोज साहू ने पत्नी सतरूपा के साथ दो बच्चों की हत्या करने का प्रयास किया। पत्नी की मौत हो गई। एक बेटी गंभीर है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक कर्ज से परेशान था। उसने शेयर मार्केट में काफी पैसा लगा रखा था जिसे लेकर कई दिनों से गुमशुम रहता था। युवक ने घटना करने के बाद खुद भी अपना नस काट लिया है। खबर मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। मनोज ने ऐसा कदम क्यों उठाया, उसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिलेगी।

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!