छत्तीसगढ़:- पत्नी और बच्चों को जंगल में घुमाने ले गया पति, घाटी चढ़ने में थक गई पत्नी तो मारकर फेंका

कोरबा/ जिले में एक पति ने अपने 2 बच्चों के सामने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। लाश को जंगल में ही फेंककर बच्चों के साथ वापस घर आ गया। घर में आकर परिजनों से कहा कि वह घाटी में अपने से गिर गई है। मामला बांगो थाना क्षेत्र के पतोड़ियाडांड का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम गनपति (24) है। वहीं मारने वाले पति का नाम ​​​​​विशाल आरमो (28) है। आरोपी ने अपने 3 साल के लड़के और ढाई माह की बच्ची के सामने वारदात को अंजाम दिया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 18 दिसंबर को पति अपनी पत्नी और बच्चों को गांव से 5 किलोमीटर दूर अरसिया गांव के जंगल में घुमाने ले गया था। इस दौरान घूमने के बाद चारों लोग शाम को घर लौट रहे थे। पहाड़ी घाटी पार करते वक्त आरोपी की पत्नी थक गई थी। वह चल नहीं पा रही थी।

थककर बैठी थी तो मुक्के से मारा

इससे आरोपी पति विशाल आरमो को गुस्सा आ गया।वह अपनी पत्नी गनपति के साथ मुक्के से मारपीट करने लगा। वह डरकर चलने लगी, लेकिन थोड़ी दूर चलने के बाद वह फिर थक गई। घाटी में ही बैठ गई। कहने लगी कि पैर दर्द कर रहा है।

लाश को घाटी में ही ठिकाने लगाया

इतना सुनते ही पति फिर से गुस्से में आग बबूला हो गया। जंगल से डंडा तोड़ा और पत्नी को पीटने लगा। डंडा और हाथ मुक्के से इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। आरोपी पति लगातार उसे पीटता रहा, जिससे उसकी जंगल में ही मौत हो गई। लाश को उसने घाटी में ही ठिकाने लगा दिया।

बच्चे और ढाई साल की बेटी को ले आया घर

वारदात के बाद आरोपी पति 3 साल के बच्चे और ढाई साल की बेटी को लेकर घर आ गया। घर वालों ने जब पत्नी के बारे में पूछा तो कह दिया कि वह घाटी में गिर गई। इससे परिजनों के होश उड़ गए। महिला के मायके वालों को सूचना दी गई।

आरोपी ने कबूल किया जुर्म

इस दौरान मृतिका के परिजनों ने दामाद पर शक होने पर बांगो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। 19 तारीख को जंगल से लाश को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शक के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।
बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया ने बताया कि विशाल आरमो आदतन शराबी है। उसकी पहली पत्नी भी इसकी हरकतों से तंग आकर छोड़कर भाग गई थी। विशाल ने गनपति बाई से दूसरी शादी की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!