छत्तीसगढ़:- पत्नी एक, दावेदार पति दो,एक के साथ पांच साल रही, दूसरे के साथ दो साल, अब साथ ले जाने के लिए दोनो पति आपस में भिड़े

कोटा/ एक युवती ने दो युवकों से प्रेम विवाह कर लिया, अब दोनों पतियों के बीच युवती को अपनी पत्नी साबित करने की होड़ मच गई। मामला कोटा पुलिस थाने तक पहुंच गया और थाना परिसर में ही दोनों पति आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पतियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। 

कोटा टीआई उमेश साहू ने बताया कि, क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने लोकबंद निवासी विनय गेंदले से प्रेम विवाह किया और उसके साथ 5 साल तक रही। उसके बाद युवती का मरहीकांपा निवासी संजू साहू से प्रेम संबंध हो गया। युवती अपने पति और बच्चे को छोड़कर प्रेमी संजू साहू के साथ चली गई। उससे शादी कर वह दो साल तक उसके साथ रही, उनका एक बच्चा भी है। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा, इसलिए वह एक माह पहले संजू साहू और बच्चे को छोड़कर अपने पहले पति विनय गेंदले के पास आकर रहने लगी। 

पत्नी को लेने पहले पति के घर पहुंचा दूसरा पति

इधर विनय गेंदले और संजू साहू के बीच युवती को रखने के लिए विवाद शुरू हो गया। 21 अक्टूबर को संजू साहू अपने घरवालों को लेकर युवती को लेने के लिए विनय गेंदले के घर पहुंच गया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। उसके बाद दोनों रिपोर्ट लिखाने के लिए कोटा थाना पहुंच गए।

थाने में भिड़ गए दोनों पति

दोपहर 12 बजे थाना परिसर में दोनों पति आपस में भिड़ गए और एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट करने लगे। जिससे थाने में हड़कंप मच गया। टीआई उमेश साहू ने दोनों को पकड़कर थाने में बैठा दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!