छत्तीसगढ़:- पति के साथ मिलकर कोयला घोटाला करती थी रानू, ED के सप्लीमेंट्री चालान में IAS जयप्रकाश, एडवोकेट भाटिया समेत 9 नाम, सूर्यकांत को बताया किंग-पिन

रायपुर/ छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में शुक्रवार को ED ने 9 आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान (supplementary prosecution) पेश किया है। इनमें रानू साहू के पति IAS जयप्रकाश मौर्य समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पेश किए गए चालान में बताया गया है कि IAS जयप्रकाश मौर्य रानू साहू के साथ मिलकर काम करते थे। निलंबित IAS रानू साहू पहले ही जेल में बंद है। इसके अलावा, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी भी इस केस में जेल में बंद हैं।

पेश किए गए चालान में बताया गया है कि हेमंत व वीरेंद्र अवैध कोल लेवी वसूली में सक्रिय रहे। इसके अलावा पारिख व राहुल पर आरोप है कि दोनों कोल घोटाले मामले के किंग पिन सूर्यकांत तिवारी के साथ मिलकर काम करते थे। इन सभी पर आरोप है कि कोयला लेवी के पैसों का कलेक्शन करते और उसे सिंडिकेट से जुड़े लोगों और अधिकारियों तक पहुंचाते थे। वहीं आईएएस जयप्रकाश मौर्य जो रानू साहू के पति हैं, वे रानू साहू के साथ मिलकर काम करते थे। जोगिंदर सिंह, रामगोपाल व पीयूष भाटिया की भी घोटाले में विशेष भूमिका बताई गई है। बता दें कि कोल घोटाला मामले में वीरेंद्र, हेमंत, मोइनुद्दीन, पारिख व राहुल ईओडब्ल्यू के केस में भी आरोपी हैं। 

सट्टा एपः सीबीआई ने कोर्ट में पेश की जांच रिपोर्ट 

6 हजार करोड़ के महादेव सट्टे में मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला केस में सीबीआई ने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और 4 आईपीएस अफसरों सहित एक दर्जन से ज्यादा पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को सीबीआई ने कोर्ट में पेश की। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई व दिल्ली की स्पेशल टीम ने 10-12 बंडलों में जांच रिपोर्ट दी है। पूर्व इंटेलिजेंस चीफ आनंद छाबड़ा, आईजी आरिफ शेख, आईजी प्रशांत अग्रवाल और दुर्ग एसएसपी रह चुके अभिषेक पल्लव के बंगले मैं दबिश दी गई थी

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!