
बिलासपुर/ तोरवा इलाके में स्थित जगमल चौक के पास श्री गणेश पटाखा भंडार में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जिस दुकान में आग लगी हैं उसके बाजू में ही एक्सिस बैंक है, आग की लपटों को देखकर लोग तुरंत बाहर भागने लगे। आग की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुँचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण संभवत, पटाखों में अचानक हुए विस्फोट को माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। खबर अपडेट की जा रही है।









Comments are closed.