छत्तीसगढ़:- पटवारी और उसका सहयोगी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार एसीबी की कार्रवाई…

मुंगेली/ जिले के रामगढ़ में पदस्थ पटवारी और उसके सहयोगी को 1 लाख की रिश्वत लेते ACB की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी और आरआई ने जमीन सीमांकन के नाम पर 5 लाख की रिश्वत मांगी थी। आरआई की संलिप्तता की जांच हो रही है। मामला कोतवाली थाना रामगढ़ पटवारी हल्का का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी सुशील जायसवाल के खिलाफ पीड़ित विभाष सोनी ने रिश्वत मांगने की शिकायत की। शिकायत में बताया कि, पिता शेखर सोनी के नाम की कृषि भूमि ग्राम रामगढ़ में स्थित है। जिसमें लगभग 12 खसरे की कुल 26 एकड़ जमीन के सीमांकन कराना था। जिससे लिए मुंगेली आरआई नरेश साहू, रामगढ पटवारी अमलीडीह सुशील जायसवाल ने 5 लाख की रिश्वत मांगी थी।

प्रार्थी द्वारा एसीबी बिलासपुर में 11 नवंबर को रिश्वत मांग की शिकायत करने पर सत्यापन कराया गया था। जिस पर शिकायत सही पाई गई है। सत्यापन के दौरान पटवारी सुशील जायसवाल ने 4 लाख रुपए पर सहमति दी गई थी। गुरूवार को प्रार्थी ने पटवारी सुशील जायसवाल को रुपए देने के लिए गया था। तभी पटवारी ने अपने सहायक गुलाब दास मानिकपुरी को रिश्वत रकम ने लेने के लिए कहा। ठीक इसी दौरान एसीबी टीम ने गुलाब दास और आरोपी पटवारी सुनील जायसवाल को रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। गुलाब दास मानिकपुरी से रिश्वत की रकम एक लाख को बरामद कर लिया गया है। आरोपी पटवारी सुशील जायसवाल और सहायक गुलाब दास मानिकपुरी के खिलाफ धारा 712 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है। वहीं एक संदेही आरआई नरेश साहू की भूमिका की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!