छत्तीसगढ़:- नौकरानी के बेटे ने बुजुर्ग मालिक को मार डाला, पुलिस ने मां-बेटा और बहू को लिया हिरासत में

रायगढ़/ जिले में 4 दिन पहले एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस ने कामवाली बाई साधमति​​​​​​, उसका बेटा दीपक यादव और पत्नी को हिरासत में ले लिया है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर हत्यारा भाग गया था। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 25 सितबंर की रात को रमेश तिवारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। 26 सितबंर को लहूलुहान हालत में उसका शव घर में मिला था। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। पूछताछ के बाद आज सोमवार को पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रहे हैं।

पीछे दरवाजा से घुसा था आरोपी

बताया जा रहा है कि, आरोपी रात को पीछे दरवाजा से घुसा था। तभी रमेश तिवारी उसकी आहट मिलने से वह जाग गया और दीपक को पहचान लिया। ऐसे में दीपक ने उसके ऊपर हमला कर दिया। किसी भारी सामान से उसके सिर पर मारा था। परिजनों का कहना है कि, पैसे के कारण दीपक ने उसके पिता की हत्या कर दी।

फांसी की सजा देनी चाहिए

इस मामले में रमेश तिवारी की छोटी बेटी रीना शिवहरे ने बताया कि, वे चार बहने हैं और शादी के बाद सभी अपने ससुराल में रहते हैं। उसके पिता अकेले घर में रहते थे। दीपक और उनके परिवार से बचपन से जान पहचान थी। वे सभी एक साथ खेलकूद कर बड़े हुए थे। उसका कहना है कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा। रुपए के लालच में उसने इस घटना को अंजाम दिया है। दोषी को फांसी की सजा होनी चाहिए।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!