छत्तीसगढ़:- दिनदहाड़े स्कूटी की डिक्की से 18 लाख की उठाईगिरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी की

दुर्ग/ दुर्ग जिले में एक स्कूटी से 18 लाख रूपयों से भरे थैले की उठाईगिरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक स्कूटी की डिक्की का लाॅक खोलकर अंदर से रुपए का थैला लेकर भागते नजर आ रहा है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक उठाईगिरी का ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश टंडन नामक युवक एक निजी कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। ओमप्रकाश ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह रोज की तरह सोमवार को कलेक्शन में मिले लाखों रुपए को एक बैग में रखकर उसने स्कूटी की डिक्की में रख दिया था। कलेक्शन में मिले सारे पैसों को वह बैंक में जमा करने के लिए रवाना हुआ था। एक बैंक में कैश जमाकरने के बाद वह दूसरे बैंक में बचे हुए 18 लाख रूपये जमा करने जा रहा था।

इस दौरान वह सीधे बैंक ना जाकर कुछ समय के लिए स्कूटी को गंजपारा स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स नाम की दुकान के सामने खड़ा किया। इसी दौरान एक अज्ञात युवक स्कूटी के पास आया और स्कूटी की डिक्की से रूपयों से भरा थैला निकालकर भाग गया। जब एजेंट वापस आया और डिक्की खोलकर देखा, तो पैसों से भरा बैग डिक्की से गायब था। 18 लाख रूपये की उठाईगिरी होने की जानकारी के बाद वह डर गया। उसने तुरंत कोतवाली थाना पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। सूचना मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे।

निरीक्षण के बाद पुलिस ने तुरंत क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई। इसके साथ ही सभी थानों को उठाईगिरी की जानकारी देकर अलर्ट किया गया। पुलिस की टीम ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद इस वारदात का वीडियों पुलिस के हाथ लगा है। वीडियों में एक युवक स्कूटी से कैश की उठाईगिरी करते नजर आ रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के संबंध में सुराग जुटाये जा रहे है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

  • Related Posts

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    जमनीपाली छुरा कछार से होते हुए दीपका जाने वाली मुख्य मार्ग में शासन द्वारा रेलवे के ऊपर से पासिंग के लिए अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है।जिसमे से लोगो…

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री हसदेव डैम के निकट कई बरसों से मुर्गा , मटन एवम मछली की दैनिक बाजार लगते आया है जहां पे 15- 16 दुकानें चलाइए जाति है।निगम द्वारा दुकानों को…

    Comments are closed.

    You Missed

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना
    error: Content is protected !!