छत्तीसगढ़:- थर्ड जेंडर खोलना चाहती हैं ब्यूटी पार्लर, निगम को दिया आवेदन

रायपुर/ राजधानी में कुछ थर्ड जेंडर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने ब्यूटी पार्लर खोलना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए नगर निगम में बाकायदा आवेदन दे रखा है। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा सहित विभागीय अधिकारियों ने इस आवेदन पर विचार कर तय किया कि अगर तृतीय लिंग समुदाय आत्मनिर्भर बनना चाहता है, तो उन्हें कारोबार के लिए नगर निगम स्पेस देगा। शहर में थर्ड जेंडर को ब्यूटी पार्लर खोलने नगर निगम गांधी मैदान के कांजी हाउस परिसर में दुकान देने तैयार है। इस परिसर में कुछ कमरे खाली हैं,  जिन्हें नगर निगम ने उन्हें ब्यूटी पार्लर के लिए देने की तैयारी कर ली है। गुरुवार को नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने अपर आयुक्त यूएस अग्रवाल, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही, जोन कमिश्नर अरुण श्रुव, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा के साथ कांजी हाउस परिसर का जायजा लिया।

कांजी हाउस कांप्लेक्स में स्पेस देने निगम तैयार

निगम आयुक्त ने इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही,जोन 4 के कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा को निर्देश दिए कि, नियमों के अनुरूप इस अलाटमेंट पर कार्यवाही शुरू की जाये। यह पहल तृतीय लिंग समुदाय को स्वावलंबी बनाने के लिए शासन की योजना के अनुरूप की जायेगी। उन्हें नगर निगम स्पेस फ्री में नहीं देगा, बल्कि नियम अनुसार लीज रेंट या किराया लिया जायेगा। कांजी हाउस परिसर की खाली दुकाननुमा स्पेस को व्यवस्थित कर उसे थर्ड जेंडर को एलाट किया जायेगा, ताकि वे जल्द ही पार्लर खोलकर अपना कारोबार शुरू कर सकें।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!