छत्तीसगढ़:- ड्राइवर से लूटपाट और मारपीट करने वाले 6 गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस, देखें वीडियो…

कोरबा/ जिले में हसदेव पुल के पास एक ट्रक चालक से लूटपाट और मारपीट करने की घटना के मामले में कोतवाली पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अलग-अलग ठिकानों से आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का जुलूस निकाला और लोगों को संदेश देने की कोशिश की कि अपराधियों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी.

कोरबा शहर ने एक बार फिर यह देखा कि अपने गलत इरादों का प्रदर्शन करने का अंजाम क्या होता है और इस प्रकार के मामलों में लिप्त रहने वालों का जुलूस किस तरह से पुलिस निकालती है. इन तस्वीरों में पुलिस के घेरे में नजर आ रहे चार युवक लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं. इनके दो साथी नाबालिग हैं, जो इस जुलूस का हिस्सा नहीं बनाए गए. कोतवाली थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर को हसदेव पुल के पास कोरबा निवासी इमरान खान के ट्रक चालक से आरोपियों ने बेल्ट और अन्य चीजों से मारपीट करने के साथ ₹6000 नगदी रकम की लूटपाट की थी और भाग गए थे. मामले की रिपोर्ट के बाद जांच पड़ताल की जा रही थी.

कोतवाली थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जिम्मेदारी पुलिस ने पूरी गंभीरता से निभाई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से 2500 रुपए बरामद हुए हैं, जबकि शेष राशि खर्च करने की बात कही गई है. इस मामले में अगली कार्रवाई पुलिस कर रही है.

कोरबा के जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार कोशिश की जा रही है. जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के साथ सभी तरह के अपराधों में अंकुश लगाने के लिए काम किया जाए. अन्य स्थिति में जवाबदेही तय करने की व्यवस्था भी की जानी है. समयबद्ध कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस को अपना कामकाज करना है इसलिए भी सभी क्षेत्रों से अच्छे नतीजे प्राप्त हो रहे हैं और जिले में एक बेहतर पुलिसिंग देखने को मिल रही है.

देखें वीडियो –

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!