छत्तीसगढ़:- डेंगू से 15 साल की बच्ची की मौत, इस ज़िले में अब तक 116 मरीज बीमारी से ग्रसित

बालोद/ जिले में डेंगू से एक 15 साल की बच्ची की मौत हो गई है. पीड़ित बच्ची का इलाज बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में चल रहा था, जहां उसने बीमारी से लड़ते लड़ते दम तोड़ दिया. वहीं अब तक जिले में 116 से अधिक डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं. मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है.

जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची का नाम सुनिधि है और बालोद जिले के दल्लीराजहरा के वार्ड नंबर 24 की रहने वाली थी. डेंगू से पीड़ित होने पर उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन बच्ची की हालात इतनी गंभीर थी कि उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया.वहीं प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और डेंगू से बचाव के उपायों का पालन करने की अपील की है.

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!