छत्तीसगढ़:- डीजे बजाने से मना करने पर युवक ने लगाई फांसी, शादी वाले घर में पसरा मातम

कोरबा/ जिले से आत्महत्या का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. उरगा थाना अंतर्गत मड़वारानी के जर्वे गांव में एक युवक को डीजे बजाने से रोकने की बात भारी पड़ गई और नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना से वैवाहिक समारोह वाले घर में मातम पसर गया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 24 किलोमीटर दूर जर्वे मड़वारानी क्षेत्र की यह घटना है. यहां पर पटेल परिवार में वैवाहिक समारोह आयोजित था, इसके लिए तैयारी हो रही थी. घर से भाई की बारात जानी थी और दूसरे दिन बहन की बारात बाहर से आनी थी. वहीं शादी समारोह के लिए घर पर डीजे लगवाया गया था. देर रात तक डीजे बजाने पर घर के लोगों ने 18 साल के बद्रीनारायण पटेल को मना किया, जिससे नाराज होकर वह घर से चला गया. कुछ देर बाद पता चला कि गांव के पास एक पेड़ में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

इस घटना की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई पूरी की. बताया जा रहा है कि मृतक के दो भाई और एक बहन है, जिनमें मृतक सबसे छोटा था. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवक की मौत से वैवाहिक समारोह की खुशियों पर ग्रहण लग गया है. पटेल परिवार के एक सदस्य ने कहा कि यह समझ से परे है कि कोई सामान्य बात को लेकर ऐसा कदम उठाएगा.

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!