

बिलासपुर/ एसबीआई के एटीएम में डकैती की योजना बनाने वाले 11 आदतन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इनके पास से 1 पिस्टल, 6 देशी कट्टा, 2 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस, 1 तलवार, 1 चाकू, 2 नग फरसा, 10 मोबाइल बरामद किया गया है। पूरे मामले का एसपी रजनेश सिंह ने खुलासा किया सभी आदतन अपराधियों के खिलाफ शहर के विभिन्न स्थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.
सभी आरोपियों का जुलूस निकालकर पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल दाखिल कराया गया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
1. स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा (19 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा
2. राज उर्फ बडे सिदार (39 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा
3. मनोज कोशले उर्फ महराज कोशले (42 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा
4. दिलीप बंजारे (36 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा
5. विकास उर्फ विक्की बंजारे (24 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा
6. सुभाष कुर्रे उर्फ उडिया (22 वर्ष), मिनी बस्ती जरहाभाठा
7. रितेश उर्फ चिन्टू अग्रवाल (28 वर्ष), कम्पनी गार्डन के सामने
8. अश्वनी रात्रे उर्फ राजा (25 वर्ष), शिवनाथ मार्ग जरहाभाठा
9. विजय कुमार तौमर (62 वर्ष), नगोड़ सतना, मध्य प्रदेश
10. मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर (27 वर्ष), नया बस स्टैण्ड तिफरा
11. सुमित जायसवाल उर्फ भोलू (34 वर्ष), जबड़ापारा सरकण्डा
SP ने की पुरस्कार की घोषणा
इस बड़ी कार्रवाई में शामिल पुलिस कर्मियों की सराहना की गई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/एसीसीयू) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन उमेश कुमार गुप्ता और अन्य पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर की तरफ से प्रशंसा और पुरस्कार देने की घोषणा की गई है.









Comments are closed.