छत्तीसगढ़:- ट्रेन से बच्चे का अपहरण करने वाले गिरफ्तार, मेरठ के पास छत्तीसगढ़ के बच्चे को खेत में काम करने के लिए बेच दिया था

सक्ती/ एसपी अंकिता शर्मा के नेतृत्व में हसौद पुलिस ने मेरठ में अपहरण हुए नाबालिग बालक को यूपी पुलिस की मदद से बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया है।  पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर बेचने और खरीदने वाले 5 बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।  सक्ती एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि, सक्ती जिले की डोमाडीह गांव के रहने वाले जयश्री और उसका नाबालिग भाई हरिद्वार जा रहे थे। तभी मेरठ के सौगाती स्टेशन में 4 बदमाशों ने नाबालिग का अपहरण कर लिया। इसके बाद नाबालिग के भाई जयश्री ने सोशल-मीडिया पर शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। डीजी और आईजी के निर्देश पर सक्ती एसपी अंकिता शर्मा के नेतृत्व में हसौद में एफआईआर दर्ज कर पुलिस की टीम रवाना हुई। 

पांचों आरोपी गिरफ्तार 

तलाशी के दौरान पुलिस मेरठ से 50 किलोमीटर दूर गन्ने की खेत में पहुंची। वहां पर नाबालिग को बांधकर रखा गया था। पुलिस ने नाबालिग को छुड़ाया और आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि, बदमाशों ने नाबालिग का अपहरण कर उसे बेच दिया था। उन्होंने और भी कई बच्चों का अपहरण किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!