छत्तीसगढ़:- ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवती की मौत, बॉयफ्रेंड के साथ दुर्ग से घूमने आई थी रायपुर

दुर्ग/ जिले के कुम्हारी में ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवती की मौत हो गई. वहीं युवक घायल हो गया, जिनका इलाज कुम्हारी के एपेक्स हॉस्पिटल में चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, मृतिका अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने रायपुर आए थे और यहां से वापस दुर्ग जा रहे थे, तभी कुम्हारी फ्लाईओवर के आगे ट्रक से बाइक टकरा गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने मधु को मृत घोषित कर दिया. वहीं दुर्गेश का इलाज जारी है. कुम्हारी थाना प्रभारी जयराम कुर्रे ने बताया कि मधु भुआर्य दुर्ग के साइंस कॉलेज में बीएससी फर्स्ट इयर की छात्रा थी. वो बालोद जिले के हाथी गोर्रा गांव से दुर्ग पढ़ने आई थी. वर्तमान में शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी. मधु सोमवार को कॉलेज पढ़ाई करने जा रही हूं कहकर निकली थी और वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रायपुर घूमने गई थी. रायपुर के वापस लौटते वक्ता यह हादसा हो गया.

कुम्हारी टीआई ने बताया कि बालोद के रहने वाले दुर्गेश और मधु की दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद दुर्गेश सोमवार 5 अगस्त को मधु से मिलने के लिए पहुंचा था. दुर्ग से दोनों रायपुर चले गए. दुर्गेश उसे छोड़ने के लिए दुर्ग वापस आ रहा था. उन्होंने जैसे ही कुम्हारी फ्लाईओवर को पार किया आगे जा रहे ट्रक CG 04 JA 0217 के पीछे अनियंत्रित होकर टकरा गए. ट्रक से टकराने से मधु के सिर पर गहरी चोट आई. वहीं दुर्गेश के पैर और कांधे में चोट आई. कुम्हारी पुलिस ने दोनों को पास के अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मधु को मृत घोषित कर दिया. वहीं दुर्गेश का इलाज जारी है. मंगलवार 6 अगस्त को मधु के शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मरचुरी लाया गया. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

  • Related Posts

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कोरबा 13 मार्च। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने जिले में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश
    error: Content is protected !!