छत्तीसगढ़:- ट्रक और बाइक की जबरदस्त टक्कर, दोनों वाहनों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो…

कोरबा/ कोरबा जिले के बांगो क्षेत्र में बिलासपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. जानकारी के अनुसार, बाइक पर दो लोग सवार थे, जो ग्राम लेपरा के निवासी हैं और अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे. टक्कर के बाद बाइक सवारों को मामूली चोटें आईं, जबकि हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक घायल अवस्था में वाहन छोड़कर फरार हो गया.हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में राहगीरों की भीड़ लग गई. तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को 112 की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!