छत्तीसगढ़:- टीकाकरण के बाद 3 माह के बच्चे की मौत, CMHO बोले- “गले में दूध फंसा मिला” जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा ब्लड सैंपल…

अंबिकापुर/ सरगुजा जिले के मैनपाट में तीन माह के बच्चे की टीका लगाने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का आरोप लगाया है। इसकी सूचना स्वास्थ्य अमले को मिली तो हड़कंप मच गया। बच्चे के शव का बुधवार शाम पोस्टमॉर्टम कमलेश्वरपुर में किया गया। सरगुजा CMHO ने कहा कि बच्चे के श्वास नली और गले में दूध फंसा मिला है। बिसरा और ब्लड सैंपल प्रिजर्व किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मैनपाट ब्लॉक अंतर्गत ग्राम परपटिया निवासी सहत राम मझवार और फूलमती के तीन माह के बच्चे का मंगलवार को ढोढ़ीटिकरा के आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण किया गया था। बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे बच्चे की मौत हो गई। टीकाकरण के बाद बच्चे को बुखार आ गया था। परिजनों ने टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत हो जाने की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य अमले को दी। स्वास्थ्य अमले ने इसकी जानकारी सरगुजा CMHO को दी।

बच्चे के माता-पिता ने कहा- स्वस्थ था बच्चा

शव का कराया गया पोस्टमॉर्टम

टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत होने की जानकारी मिलने से स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया। सीएमएचओ डा. प्रेमसिंह मार्को के निर्देश पर बच्चे के शव को कमलेश्वरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। बच्चे के शव का बिसरा और ब्लॅड सैंपल प्रिजर्व किया गया है, जिसे जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा। बच्चे के परिजनों ने कहा कि टीकाकरण के पहले बच्चा एकदम स्वस्थ था। टीका लगने के बाद ही उसे बुखार आया और रात को उसकी जान चली गई।

घर के बाहर जुटे गांव वाले

टीकाकरण के बाद अन्य बच्चे सामान्य

मैनपाट के ढोढ़ीटिकरा आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को सात बच्चों को पेंटावेलेंट वैक्सीन लगाया गया था। स्वास्थ्य अमले ने अन्य बच्चों के परिजनों से भी संपर्क किया। अन्य बच्चों को सामान्य बुखार आया था, जिनकी हालत बुधवार को सामान्य बताई गई है। केवल फूलमती के बच्चे की ही मौत हुई है।

CMHO बोले-दूध फंसने से मौत

सरगुजा CMHO डॉ. प्रेम सिंह मार्को ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के दौरान बच्चे के नाक और सांस की नली में दूध फंसा मिला। आशंका है कि बच्चे के रोने पर रात को उसकी मां ने दूध पिलाया था। इस उम्र के बच्चों को दूध पीने के बाद उल्टी हो जाती है। आशंका है कि दूध सांस की नली में फंसने से उसकी मौत हुई है। जांच के बाद मौत के कारण और स्पष्ट हो जाएगा। 

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!