रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवम पूज्य राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में महाआरती का आयोजन 56 फीट झूलेलाल की प्रतिमा के सामने किया गया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया पूज्य राम पंचायत के साथ मिलकर पूजा अर्चना एवम भंडारा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पाठ के साथ भंडारा भी किए सिंधी समाज के सभी सदस्य की सुख समृद्धि एवम रायपुर शहर के विकास के लिए पूजा अर्चना रखी गई इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, राम पंचायत के अध्यक्ष गिरीश लहेजा, सुनील कुकरेजा, डॉ एन डी गजवानी, तेजकुमार बजाज, मोहन वलयानी, सुमीत अथवानी, निलेश तारवानी, विशाल नारंग, दीपक रामनानी, जितेंद्र मलघानी, हेमंत मेघानी, राजेश रेलवानी, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, चंदर देवानी सभी ने पूजा में भाग लिया।








Comments are closed.