छत्तीसगढ़: झारखंड के ‘बुकिंग सोनी’ गिरोह ने लूटा था आठ किलो सोना और कैश, 7 गिरफ्तार, आज एसपी करेंगे खुलासा

बलरामपुर/ बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 5 करोड़ के सोने के जेवरात और 7 लाख कैश लूटने के मामले में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। झारखंड के इनामी ‘बुकिंग सोनी’ गिरोह ने लूट का माल ज्वेलरी कारोबारी को बेचा था। उसे भी पकड़ा गया है। पुलिस ने सोना और कैश बरामद किया है। एसपी मामले का खुलासा थोड़ी देर में करेंगे।दरअसल, 11 सितंबर को रामानुजगंज नगर पालिका चौक पर संचालित राजेश ज्वेलर्स में दोपहर 1.50 बजे 3 हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर लूट की थी। 3 युवकों में से दो पिस्टल और एक युवक कट्टे से लैस था। उन्होंने संचालक राजेश सोनी (भाजपा पार्षद), दुकान के दो ग्राहकों और कर्मचारियों को बंधक बनाया था।

इसके बाद आरोपी करीब 15 मिनट में 8 किलो सोना और 7 लाख कैश लेकर भाग गए थे। लुटेरों ने राजेश सोनी पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था। उन्हें ऑटोमैटिक लॉकर में बंद करने की कोशिश भी की थी। फिर लुटेरे दो बाइक से झारखंड भाग गए थे। दूसरे दिन लूट में इस्तेमाल एक बाइक और मोबाइल झारखंड के रंकाकला में मिला था।

इनामी बदमाश थे लूट में शामिल

घटना के बाद सीसीटीवी की जांच में दो इनामी बदमाशों की पहचान की गई थी। इनमें झारखंड के पलामू निवासी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और औरंगाबाद के महावीरगंज अम्बा निवासी राहुल कुमार मेहता शामिल है। पुलिस ने 8 टीम बनाकर झारखंड के गढ़वा, औरंगाबाद, रांची, डालटनगंज में दबिश दी। इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पोस्टर भी चस्पा किया था।

बदमाश और सोना खरीदने वाला भी धराया

पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्य और सोना खरीदने वाले कारोबारी संतोष सोनी को पकड़ा है। इसमें एक इनामी राहुल मेहता भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, औरंगाबाद निवासी राहुल ने शराब के साथ खुद की गिरफ्तारी करवाई और औरंगाबाद जेल चला गया था।

पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली के पहाड़गंज, चंडीगढ़ और गोवा से गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट का अधिकांश सोना बरामद किया गया है। मामले में एक आरोपी अब तक फरार है। वहीं, पीड़ित व्यापारी ने 5 किलो सोने की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कई वारदातों में रहे शामिल, 50 हजार का इनाम

आरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और उसके भाई मोनू सोनी पर रांची पुलिस ने भी 50-50 हजार का इनाम रखा है। यह गिरोह ज्वेलरी दुकानों को ही निशाना बनाता था। बुकिंग सोनी के खिलाफ पहले भी गुमला में डकैती, झारखंड के सोनानी, रांची और पलामू में लूट के दो केस और चैनपुर थाना क्षेत्र में लूट के केस दर्ज हैं।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!