छत्तीसगढ़:- जेल से बेटे को छुड़ाने का झांसा देकर 1.25 लाख की ठगी, बुजुर्ग ने खेत गिरवी रखकर दिए थे पैसे

कोरबा/ जेल में बंद व्यक्ति के पिता से लाखों रुपए की ठगी हुई है। पीड़ित व्यक्ति घसिया (74) का बेटा पॉक्सो एक्ट मामले में जेल में बंद है, जिसे छुड़ाने के नाम से एक शातिर ठग ने उनसे 1.25 रुपए ले लिए। मामला करतला थाना क्षेत्र का है। अगस्त 2024 में शहजादा खान उर्फ राजू नाम का एक व्यक्ति घसिया के घर पहुंचा। उसने खुद को बिलासपुर के चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला बताया। आरोपी ने घसिया को बताया कि वह उनके बेटे के साथ जेल में था। उसने कहा कि उसकी पुलिस अधिकारियों और न्यायालय कर्मचारियों से अच्छी पहचान है। वह दाऊलाल को जेल से छुड़वा देगा, जिसके लिए 1.25 लाख रुपए खर्च होंगे। जिसके बाद घसिया ने अपना खेत बेचकर उसे पैसे दिए।

आरोपी

खेत बेचकर पैसा दिया

घसिया ने आरोपी की बातों में आकर 11 अगस्त को अपना खेत गिरवी रखकर 50 हजार रुपए दिए। एक सप्ताह बाद 40 हजार और फिर 35 हजार रुपए और दे दिए। आरोपी ने कुछ दिनों में दाऊलाल के रिहा होने का आश्वासन दिया और चला गया। बाद में घसिया को पता चला कि उनके बेटे को सजा हो गई है। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। बता दें कि ग्राम सुखरीखुर्द निवासी घसिया के बेटे दाऊ लाल उर्फ कुसवा को पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा गया था। पीड़ित घसिया ने एसपी से शिकायत की है।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!