छत्तीसगढ़:- जिला मेडिकल कालेज से फरार हुई कलेक्ट्रेट के पास घायल हालत में मिली युवती

कोरबा/ जिला कलेक्ट्रेट परिसर के पास खून से लथपथ घायल हालत में एक युवती पड़ी हुई मिली। पुलिसकर्मियों ने युवती को जिंदा पाकर जिला मेडिकल अस्पताल लेकर गए। वहीं इलाज के कुछ देर बाद युवती अस्पताल से फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती शराब के नशे में धुत थी। मामला सिविल लाइन थाना का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह एक युवती को कलेक्ट्रेट परिसर में खून से लथपथ हालत में देखा गया। राहगीरों की नजर पड़ने पर देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई। युवती बेहोश थी, जिसे मरा हुआ समझकर कोई भी पास नहीं जा रहा था। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर पर तैनात पुलिस कर्मियों की नजर पड़ी, तो पुलिसकर्मी घटना स्थल पहुंचे। जहां युवती जिंदा मिली।

बताया जा रहा है कि युवती शराब के नशे में धुत थी। युवती के गले पर किसी ने वार किया था। हमले के बाद बाद से वह पड़ी हुई थी। घटना स्थल पर घायल युवती को पुलिस कर्मी ने पानी पिलाया। उसके बाद नाम पूछना चाहा लेकिन वो बता नहीं पा रही थी। मामले की जानकारी के सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। युवती का जिला मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू किया गया, जहां उसके गले पर चोट के निशान पाए गए। इलाज के कुछ ही समय बाद युवती अस्पताल से फरार हो गई। इसकी जानकारी ना तो जिला मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को है और ना ही पुलिस को।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!