छत्तीसगढ़:- जन्मदिन के विज्ञापन से खतरा,बृजमोहन ने संपादकों को भेजा पत्र, किया आग्रह… तो न छापें विज्ञापन

रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री और लगातार 8वीं बार विधायक चुने गए बृजमोहन अग्रवाल का कल जन्मदिन है। अग्रवाल के समर्थक हर साल बड़े धुमधाम से उनका जन्मदिन मनाते हैं। दिनभर आयोजनों का दौर चलता है उससे पहले समाचार पत्रों से लेकर चैनलों तक विज्ञापन की बाढ़ आ जाती है। कार्यकर्ता और समर्थकों के इसी उत्साह और विज्ञापनों की यही बाढ़ से इस बार चिंता का विषय बनी हुई। इसी वजह से बृजमोहन ने मीडिया संस्थानों के प्रमुखों और संपादकों को मेल भेजकर विज्ञापनों को लेकर आग्रह किया है।

दरअसल, इस बार मामला अलग है। फिलहाल चुनाव की आचार संहिता लागू है और बृजमोहन रायपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन पर प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों पर चुनाव आयोग की भी नजर रहेगी। विज्ञापनों का खर्च उनके चुनावी खर्च में जुड़ सकता है। इसी खतरे को देखते हुए बृजमोहन ने संपादकों को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि एक मई को मेरे जन्मदिन है तथा वर्तमान में लोकसभा चुनाव है और मैं रायपुर लोकसभा से राष्ट्रीय पार्टी भारतीय जनता पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी हूं। 7 मई को रायपुर लोकसभा का मतदान होना है। लोकसभा चुनाव 2024 अचार संहिता लागू है।

अतः ऐसी स्थिति में मेरे तथा मेरे निर्वाचन अभिकर्ता के लिखित अनुमति के बिना मेरे जन्मदिन संबंधित ऐसा विज्ञापन जिसमें पार्टी का नाम व चुनाव चिन्ह कमल फूल का निशान, मेरे निर्वाचन क्षेत्र का नाम, वोट मांगने की अपील, विनीत में पार्टी यानी भाजपा का नाम और हाथ
जोड़े हुए फोटो हो तो ऐसा विज्ञापन कृपया अपने समाचार पत्र में न छापें।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!