छत्तीसगढ़:- चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इनोवा कार से साढ़े 4 करोड़ नगद बरामद

रायपुर/ राजधानी में चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चेकिंग प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान इनोवा कार से करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए नगद बरामद किया है. नगद के साथ पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिससे पैसे के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है । मिली जानकारी के मुताबिक व्हाइट इनोवा 23 BH 8886 J रायपुर से करीबन साढ़े चार करोड़ रुपए नगद लेकर महाराष्ट्र मुंबई के लिए रवाना हुई थी. इनोवा कार के अंदर अलग से डेक बनाकर नगद रकम को छुपाया गया था ।इस रकम को हवाला का बताया जा रहा है ।

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आमानाका में चैकिंग पॉइंट बनाकर आरोपियों को धर दबोचा. जानकारी के मुताबिक कार में ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति सवार था । जिसने पूछताछ में बताया की पैसे के संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है । नागपुर के पास से उन्हें गाड़ी को बदलने के लिए कहा गया था ।

इस मामले आजाद चौक सब डिवीजन सीएसपी IPS अमन झा ने बताया की बड़ी मात्रा में नगद रकम बरामद किया गया है. कार चालक और उसके सहयोगी ने रकम की कोई जानकारी नहीं दी है. फिलहाल जब्ती की कार्रवाई कर आगे जांच की जा रही है.

  • Related Posts

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पोटा केबिन छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। घटना सामने…

    Comments are closed.

    You Missed

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”
    error: Content is protected !!