छत्तीसगढ़:- चर्चित सट्टेबाज दीपक मानिकपुरी हुआ गिरिफ्तार,पुलिस ने जुलूस निकाल भेजा जेल, देखें वीडियो

बिलासपुर/ जिले के सिरगिट्टी थाने मे नव पदस्थ थाना प्रभारी ने इलाके मे चर्चित सट्टेबाज दीपक दास मानिकपूरी को पकड़ने मे सफलता हासिल कर ली, बताया जा रहा है की तत्कालीन थाना प्रभारी राहुल तिवारी ने इस सट्टेबाज के खिलाफ आखिरी बार कार्यवाही की थी,थानेदार राहुल तिवारी के हटते ही आरोपी ने थाने मे सेटिंग कर फिर इलाके मे अपना सट्टे का खेल खुलेआम शुरू कर दिया है शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नही होने से सवाल उठ रहे थे । विभागीय सूत्रो की माने तो सट्टेबाज दीपक की थाने मे अच्छी सेटिंग थी जिसके लिए एक निश्चित रकम तय थी। सूत्र तो दावा करते है की थाने मे एक पदस्थ आरक्षक पूरी सेटिंग करवाता था।

फिलहाल एसपी से मिले सख्त फरमान के बाद सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने मुखबिरो की मदद से सट्टेबाज और उसके साथी को गिरिफ्तार कर उनका जुलूस निकाल आरोपियों को जेल भेज दिया है। सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा पट्टी सहित 17600 रु नगद् जप्त किया है। आरोपियों के नाम दीपक दास मानिकपुरी और संतोष यादव सिरगिट्टी के ही निवासी है। बताया जा रहा है की दीपक मानिकपुरी ने इस गैरकानूनी काम से अटुट संपति अर्जित कर ली है जिसकी भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!