छत्तीसगढ़:- चक्रवात के बाद प्रदेश में मौसम साफ, आज से और बढ़ेगी ठंड, तीन दिनों में चार डिग्री गिरेगा पारा

रायपुर/ छत्‍तीसगढ़ में शनिवार से मौसम पूरी तरह खुल जाएगा और ठंडी व शुष्क हवाओं का आना बढ़ने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके चलते अधिकतम तापमान बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी ,इससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि शनिवार से प्रदेश में बादल पूरी तरह से छट जाएंगे। न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

प्रदेश भर में पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

प्रदेश भर में शुक्रवार को पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। 

बढ़ने लगी गर्म कपड़ों की बिक्री

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड के चलते अब गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ने लगी है। गर्म कपड़ों के स्टालों के साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों में स्वेटर, जैकेट, शाल की खरीदारी करते ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष ज्यादा कारोबार की उम्मीद है।

  • Related Posts

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र के इमलीछापर चौक पर मंगलवार को अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन शुरू हो गया। यह आंदोलन लंबे समय से अधूरे पड़े ओवरब्रिज और फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर है।…

    धर्मांतरण करने पर अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त होगा’, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसले में कहा कि धर्म परिवर्तन…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    कोरबा: तीन साल से अधूरा पड़ा है ओवरब्रिज, कांग्रेस और व्यापारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन चक्काजाम आंदोलन

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    बालको सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम चरण में – कल सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में होगी निर्णायक बैठक

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    नवरात्रि पर ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने लिया पौष्टिक भोजन का आनंद

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    बिलासपुर में ‘तेलुगु क्रिकेट प्रीमियर लीग’ का आगाज़ 25 मार्च से — खेल के साथ सांस्कृतिक एकता का उत्सव

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू
    error: Content is protected !!