छत्तीसगढ़:- घर के आंगन में बकरी के बच्चे और दो मुर्गियों को निगलकर कुंडली मार बैठा था अजगर, जानें फिर क्या हुआ

कोरबा/ रामपुर देसी शराब दुकान के पास रहने वाला खिलावन यादव का परिवार उस वक्त दहशत में आया गया जब उनके घर के आंगन में एक अजगर सांप कुंडली मारकर बैठा था। अजगर सांप एक बकरी के बच्चे और दो मुर्गियों को निगलकर बैठा था। वजन अधिक होने के कारण वह कहीं नहीं जा पा रहा था। परिवार के लोगों की नजर जब सांप पर पड़ी तब उनके होश उड़ गए। अजगर के रेस्क्यु के लिए तत्काल सर्पमित्रों को फोन किया गया। मौके पर पहुंची सर्पमित्रों की टीम ने सुरक्षित ढंग से अजगर का रेस्क्यु किया फिर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

मकान मालिक खिलावन यादव ने बताया कि घटना देर रात की है जब पूरा परिवार खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए सुबह होने पर घटनाक्रम की जानकारी हुई जब आंगन में वह बाहर निकाल इस दौरान एक बकरी का बच्चा गायब था कुछ देर के लिए लगा कि बकरा चोरी हो गया होगा या फिर कहीं चला गया होगा उसके बाद टोकरी में ढक कर रखे मुर्गियों को देखने गया इस दौरान दो मुर्गी गायब थे आसपास कमरे में खोजबीन कर रहा था। इस दौरान एक विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बोरी के नीचे बैठा हुआ था। इसके बाद वह इसकी सूचना वन विभाग के स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को दिया जहां मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा गया।

स्नेक कैचर ने बताया कि अजगर लगभग 15 फीट का था एक बकरी के बच्चे और दो मुर्गी को निकालने के बाद सुस्त पड़ गया था और कुंडली मार के बैठा हुआ था। जहां जितेंद्र सारथी ने मकान मालिक और आसपास लोगों से अपील करते हुए कहा कि अजगर के द्वारा नुकसान पहुंचा हुआ बकरी और मुर्गियों का मुआवजा वन विभाग के द्वारा दिया जाएगा लेकिन जीव जंतु को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचाएं नहीं तो अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसी घटना होने पर तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दें ताकि वन जीव की रक्षा हो सके। 

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    Comments are closed.

    You Missed

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप
    error: Content is protected !!