छत्तीसगढ़:- गायों का भावुक करने वाला वीडियो, बछड़े को घसीटकर ले जाते कार को घेरा, नजारा देख लोग हुए हैरान, देखिए वीडियो

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से गायों का एक दिल छू लेने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में गायों ने एक कार का पीछा करती हुई उसे ओवर टेक किया। कार को रोकने के बाद गायें उसके इर्द-गिर्द घूमने लगी। नजारा देखकर आसपास के लोग दंग रह गए। जब लोग कार के नीचले हिस्से में एक बछड़े को फंसा देखा तो उन्हें मामला समझते देर नहीं लगी। उन्होंने तुरंत जख्मी बछड़े को कार के नीचले हिस्से से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो रायगढ़ की सड़क का है। एक कार ने शहर के स्टेशन चौक में एक बछड़े को ठोकर मारा उसके बाद उसे घसीटते हुए लेकर जा रही थी। इससे बछड़े की मां और अन्य गायें विचलित हो गईं। उन्होंने बछड़े को बचाने के लिए कार को दौड़ाया और उसे ओवरटेक किया। कार रोक कर वे कार के इर्द-गिर्द घूमने लगी। नजारा देख आसपास के लोग कार के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि, कार के नीचले हिस्से में एक बछड़ा जख्मी हालत में फंसा हुआ है। उन्होंने तुरंत बछड़े को बाहर निकाला और उपचार के लिए भिजवाया। यह वीडियो अत्यंत भावुक करने वाला है। वीडियो में बछड़े के लिए गायों की ममता साफ देखी जा सकती है।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!