छत्तीसगढ़:- गांव में ड्रोन उड़ने से ग्रामीणों में दहशत, कलेक्टर के पास पहुंचा मामला

कोरबा/ सरपंच की अनुमति बगैर ग्राम में ड्रोन कैमरा से रिकार्डिंग कर निजता का हनन करने, हैवी ब्लास्टिंग पर रोक नहीं लगाने व पेयजल की समस्या निदान नहीं किए जाने पर गेवरा महाप्रबंधक केविरूद्ध एफआइआर दर्ज करने की मांग की गई है। कलेक्टर को सौंपे पत्र में ग्राम भिलाई बाजार के सरपंच चंद्रभान सिंह समेत अन्य प्रतिनिधियों ने उक्त कार्रवाई करने कहा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि 12 मई को ग्राम पंचायत मिलाई बाजार के सभी ग्रामवासियों द्वारा एसईसीएल गेवरा प्रबंधन द्वारा किए गए कार्य के संबंध में बैठक किया गया था। इस दौरान चर्चा उपरांत प्रस्ताव पारित किया गया है। इसमें 18 मार्च को ग्राम पंचायत भिलाई बाजार में पंचायत के बिना अनुमति एवं पूर्व सूचना दिए ड्रोन कैमरा पूरे गांव में घुमाया गया।

बाद में जानकारी लिए जाने पर पता चला कि ड्रोन कैमरा एसईसीएस गेवरा महा प्रबंधक एसके मोहंती द्वारा कराया गया, जो कदापि न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्राम मिलाई बाजार ग्रामीण परिवेश छठवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है। ग्राम में बिना किसी सूचना ड्रोन कैमरा द्वारा सर्वे कराया गया। इससे ग्रामीणों में दहशत है और निजिता का भी हनन एसई सी. एल. गेवरा प्रबंधन के द्वारा किया गया है। जिसके कारण ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है एवं एसईसीएल गेवरा महाप्रबंधक के प्रति एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!