छत्तीसगढ़:- क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 600 करोड़ की ठगी, कोरबा-MCB में लोगों को कराया था ऐप डाउनलोड; कंपनी के अधिकारी-एजेंट फरार

चिरमिरी/ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) और कोरबा जिले में क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी हो गई। आरोप है कि, QLOF कंपनी ने करोड़ों रुपए लोगों से जमा कराया। कुछ महीने पहले विड्रॉल पर रोक लगाई और फिर कंपनी दफ्तर में ताला लगाकर भाग निकले। इसके बाद लोगों ने चिरमिरी थाने में शिकायत दी है, लेकिन मामला अभी दर्ज नहीं हुआ है। वहीं पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल रविवार को समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने ज्ञापन देते हुए कंपनी पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि, कंपनी ने लोगों से करीब 600 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि, 10 दिनों में कंपनी पर अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे थाने का घेराव करेंगे।

ट्रेडिंग के लिए ऐप, नेटवर्क मार्केटिंग की तरह निवेश

लोगों ने अपनी शिकायत में बताया है कि, QLOF दिसंबर 2023 में क्षेत्र में एक्टिव हुई। क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग के लिए एप डाउनलोड कराए गए। शुरू में 3000 रुपए निवेश राशि रखी गई। चेन सिस्टम में कमीशन का लालच देकर लोगों को जोड़ा गया। अप्रैल में कंपनी से जुड़ने की राशि 6000 कर दी गई। जमा राशि पर ब्याज और 1300 रुपए अतिरिक्त देने का झांसा देकर निवेश कराया गया। जून 2024 में कंपनी ने सिस्टम हैक होने की जानकारी दी और सिस्टम अपग्रेड होने तक रुपए निकालने पर रोक लगा दी।

केवाईसी कराने के नाम पर अलग से 6000 रुपए सभी से जमा कराए गए। इसके बाद 1 जुलाई से कंपनी पूरी तरह से बंद हो गई। पूर्व विधायक डॉ जायसवाल का दावा है कि, कंपनी ने करीब सात से आठ माह में MCB, कोरिया और कोरबा जिले के 10 लाख लोगों से करोड़ों रुपए जमा कराया। इसमें युवा, गृहणी, बेरोजगार और मध्यम वर्ग के लोग शामिल हैं।

बेरोजगारों को कमीशन का लालच देकर बनाया एजेंट

डॉ. विनय जायसवाल ने कहा कि, कंपनी ने कई बेरोजगार युवक-युवतियों को भी कमीशन का लालच देकर एजेंट बनाया था। इतनी बड़ी ठगी पर भी जिला प्रशासन और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

प्ले स्टोर से गायब हुआ कंपनी का ऐप

पुलिस के अनुसार, QLOF कंपनी के निवेशकों ने कंपनी के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। ऐसे हजारों निवेशक कोरबा जिले में भी हैं। ट्रेडिंग ऐप के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी का एंड्रॉयड वर्जन ऐप एपीके से डाउनलोड कराया गया। गूगल प्ले स्टोर में भी यह ऐप नहीं है।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!