छत्तीसगढ़:- कोरबा समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 2 में ऑरेंज, 6 में यलो अलर्ट, कल तक रहेगा असर

रायपुर/ प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने सूरजपुर, बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट और सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी, रायगढ़, कोरबा में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश हो सकती है मौसमविज्ञानियों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना हुआ है। जिसके असर से एक गहरा अवदाब एक दबाव के रूप में झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में 17 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां रहेंगी।

कुसमी में रविवार को सबसे ज्यादा गिरा पानी

रविवार को राज्य में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। सबसे अधिक बारिश कुसमी (बलरामपुर) में 70 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसस ड्राई रहा।

बिलासपुर: गरज-चमक के साथ हो सकती है बरसात

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज शाम तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की शाम से मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने से हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

वहीं रविवार का बात करें तो मौसम सामान्य रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज की गई।

रायपुर में पड़ सकती हैं बौछारें

रायपुर में पिछले 2-3 दिनों से बारिश थमीं हुई है। सोमवार को बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अगले एक-दो दिन मौसम ठंडा रहेगा। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।

प्रदेश में इतनी बारिश 

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 15 सितंबर तक 1130.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो औसत से 8% अधिक है। प्रदेश में मानसून कोटे की 99% से अधिक बारिश हो चुकी है। अब कोटे को पूरा करने के लिए सिर्फ 10 मिमी पानी की जरूरत है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!