छत्तीसगढ़:- कोरबा समेत कई जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर/ प्रदेश में आज बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर और ​​​बलौदाबाजार जिले में मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं रायगढ़ में देर रात से पानी बरस रहा है।

प्रदेश में 1 जून से 30 जुलाई तक 581.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 4 फीसदी ज्यादा है। अब तक 558 मिली मीटर बारिश होनी थी। वहीं 9 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है। 13 जिले ऐसे है जहां सामान्य बारिश और 9 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। बीजापुर में सबसे ज्यादा पानी परसा है, जबकि सरगुजा जिले में कम बारिश हुई है।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा जशपुर के मनोरा स्टेशन के पास 5 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं भानुप्रतापपुर, जशपुरनगर में 30 मिमी, भैरमगढ़, पखांजूर, मानुजनगर, गंगालूर में 20 मिमी और दुर्गूकोंदल, कटघोरा, अंतागढ़, औंधी में 10 मिली मीटर बारिश हुई।

पिछले 24 घंटे ऐसा रहा मौसम 

मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में औसत से कम बारिश हुई । जिसके कारण राजधानी रायपुर समते बड़े शहरों में हल्की गर्मी महसूस हुई। दोपहर का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा है। रायपुर में तापमान 31.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून का पुराना सिस्टम कमजोर होने के कारण पिछले दो दिनों से बारिश से राहत है। रायपुर समेत प्रदेश के बड़े हिस्सों में मौसम मंगलवार को साफ रहा। सुबह शहर में हल्की धूप खिली रही। इसके बाद फिर बादल छा गए। आसमान में 60 फीसदी बादल रहे।

ऐसा रहा तापमान

मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिककम तापमान 33.2 डिग्री बलरामपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया ।रायपुर -बिलासपुर में दिन का पारा 31.6 डिग्री, अंबिकापुर में 30.5 डिग्री, जगदलपुर में 30.2 डिग्री, दुर्ग में 29.6डिग्री और राजनांदगांव में 31.5 डिग्री टेंपरेचर रहा।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!