छत्तीसगढ़:- कोरबा समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,आकाशीय बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत

रायपुर/ मानसूनी तंत्र के चलते अगले चार दिनों में छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश जारी रहेगी। विशेषकर सरगुजा व बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में तो अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बलरामपुर व कोरबा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, रायगढ़,सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ व जांजगीर जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। रुक रुक कर बारिश होने के कारण मौसम में थोड़ी ठंडकता रही तथा रायपुर का अधिकतम 1.9 डिग्री गिरकर 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश भर में अभी तक की स्थिति में बारिश की काफी अच्छी हुई है और सामान्य से सात प्रतिशत ज्यादा है। अभी अगस्त के बचे हुए दिनों में भी अच्छी बारिश के आसार है। शुक्रवार को कांकेर जिला के दुर्गकोंडल में सर्वाधिक 9 सेमी बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश के ऊपर स्थित है। साथ ही ऊपरी हवा का च्कर्यी चक्रवाती परिसंचरण 4.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर शिवपुरी, सीधी, रांची और निम्न दाब के केंद्र तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।

9 महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली

पत्थलगांव इलाके में रोपा लगाने के दौरान 9 महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। इनमें 2 की मौत हो गई। वहीं बागबहारा थाना इलाके में भी रोपा लगाने के दौरान ही एक महिला की जान गई।

डैम की स्थिति

प्रदेश में बड़े और छोटे डैम मिलाकर कुल 46 बांध हैं। इनमें औसत 80 फीसदी पानी भर गया है। धमतरी के रविशंकर सागर यानी गंगरेल बांध में 92.49 फीसदी पानी भर चुका है। प्रदेश के 2 बड़े बांधों की क्षमता 5355.709 मिलियन क्यूबिक मीटर है। वर्तमान में 4326.150 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी डैम में भरा है। जो 80.78 प्रतिशत है। साल 2022-23 की बात की जाए तो प्रदेश के 12 बड़े बांधों में 2022 में डैम में 73.07 फीसदी और 2023 में 78.17 फीसदी पानी था।

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!