छत्तीसगढ़:- कोरबा लाए जा रहे श्रद्धालुओं के शव, महाकुंभ जाने के दौरान हादसे का हुए थे शिकार, जीत के बाद पार्षद प्रत्याशी ने नहीं मनाया कोई जश्न

कोरबा/ कोरबा से प्रयागराज महाकुंभ जा रही बोलेरो वहां सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. आज मृतकों के शवों का पंचनामा कर दर्री बरॉज क्षेत्र के कलमीडुग्गू लाया जा रहा है. आज देर रात मृतकों के शव पहुंचेंगे और कल अंतिम संस्कार किया जाएगा. घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है. चुनाव में जीत के बाद भी भाजपा प्रत्याशी राधा बाई महंत ने फटाके तक नहीं फोड़े. 

दरअसल, दर्री बरॉज से लगकर कमलीडुग्गू वार्ड है, जहां से दो परिवार से पिता-पुत्र, एक परिवार से साला-जीजा व उनसे जुड़े 3 लोग बोलेरो से शुक्रवार को ड्राइवर के साथ महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज रवाना हुए थे. रात में अनूपपुर में कुछ देर रुकने के बाद उनकी बोलेरो प्रयागराज के लिए बढ़ी. देर रात प्रयागराज में सड़क हादसे में ड्राइवर समेत सभी की मौत हो गई. सुबह पुलिस से हादसे की सूचना मिली.

ड्राइवर व सौरभ के साथी सोमनाथ को छोड़कर बाकी सभी कलमीडुग्गू के 8 लोग वार्ड पार्षद राधा बाई महंत के समर्थक थे. जिन्होंने वर्तमान में हुए निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए दिनरात मेहनत की थी। शनिवार को ही मतगणना में राधा बाई कलमीडुग्गू के पार्षद का चुनाव जीत गई. लेकिन वह घर लौटी तो सड़क हादसे में समर्थकों की मृत्यु के शोक में डूब गई. 

चुनाव में जीत के बाद नहीं मनाया जश्न 

भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रत्याशी राधा बाई महंत दर्री जोन के कलमीडुग्गू वार्ड की पार्षद निर्वाचित हुईं. चुनाव परिणाम के बाद एक ओर प्रदेशभर में जश्न का माहौल है. वहीं राधा बाई के लिए उनके समर्थक, क्षेत्र के लोग उनकी जीत से बढ़कर है. सड़क हादसे की खबर से आहत राधा बाई ने ना ही जीत में जश्न मनाया, ना ही फटाके फोड़े.

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!