छत्तीसगढ़:- कोरबा ट्यूशन गई छात्रा के कपड़े उतारे, रेप की कोशिश की, हेड मास्टर की चप्पल से पिटाई

कोरबा/ कोरबा जिले में एक शिक्षक की काली करतूत सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. पसान थाना क्षेत्र के सिर्री माध्यमिक शाला में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत संजय कुमार कठौतिया पर 13 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई की, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है.
जानकारी के अनुसार, संजय कुमार लंबे समय से सिर्री माध्यमिक शाला में पदस्थ है और बच्चों को पढ़ाने का काम करता रहा है. वह गांव में किराए के मकान में अकेले रहता है. शुक्रवार को स्कूल खत्म होने के बाद वह अपने घर चला गया. इसी दौरान स्कूल के कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली दो छात्राएं ट्यूशन पढ़ने के लिए उसके घर पहुंचीं. आरोप है कि संजय ने एक छात्रा को यह कहकर घर वापस भेज दिया कि उसके पिता उसे बुला रहे हैं. इसके बाद अकेली रह गई दूसरी छात्रा के साथ उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी और दुष्कर्म की कोशिश की. छात्रा ने इसका विरोध किया और जोर-जोर से चिल्लाते हुए किसी तरह वहां से भाग निकली. रोते हुए उसने अपनी आपबीती परिजनों और ग्रामीणों को बताई. घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक संजय कुमार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है.

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    कोरबा 14 मार्च 2026/ सोहागपुर में आज गौधाम सोहागपुर के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक…

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल
    error: Content is protected !!