छत्तीसगढ़:- कोरबा कोयला मंत्री के दौरे से पहले कोयला खदान में हादसा, डोजर में लगी आग,ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान,3 घंटे बाद पाया काबू

कोरबा/ कोरबा के गेवरा कोयला खदान में कामस्तु कंपनी का डोजर नंबर 915 आग की चपेट में आ गया। यह घटना तब हुई जब मशीन डंपिंग कार्य में लगी थी। डोजर ऑपरेटर बालेश्वर ने मशीन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के समय कोल इंडिया की वेलफेयर टीम गेवरा माइंस का निरीक्षण कर रही थी। यह हादसा कोयला मंत्री किशन रेड्डी के 10 अप्रैल के प्रस्तावित दौरे से पहले हुआ है। प्रबंधन मंत्री के दौरे को लेकर सतर्क मोड में था। लेकिन लगातार हो रहे हादसे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। वाहन में ईंधन लीकेज के कारण आग की लपटें और तेज हो गईं। दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग को काबू में करने में ढाई से तीन घंटे का समय लगा। इस घटना में करोड़ों रुपए की मशीन को नुकसान पहुंचा है । गेवरा माइंस में यह पहली आगजनी की घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं से SECL और निजी कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाएं अधिक होती हैं। इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

  • Related Posts

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध कोरबा। बालको क्षेत्र स्थित अंबेडकर भवन का नाम बदलकर “वेदांता…

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान
    error: Content is protected !!