छत्तीसगढ़:- कोरबा कोतवाली परिसर में हुई जमकर मारपीट, चले लात घूंसे, इस बात पर बिगड़ा माहौल

कोरबा/ कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड में अशरफ मेमन और गुलाम शेखानी के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद हड़कप मच गया। बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों के ही आदमी मौके पर पहुंचे और विवाद और बढ़ गया। बस स्टैंड पर हुए विवाद के बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली थाना शिकायत दर्ज करने पहुंचे। जहां कोतवाली थाना परिसर पर दोनों के बीच फिर से मारपीट हो गई। दोनों एक दूसरे पर लात घूंसे और मुक्का चलाने लगे। दोनों के बीच मारपीट और गली गलौज सुनकर थाने के अंदर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी दौड़कर बाहर पहुंचे।

लेकिन तब तक दोनों खून से लहूलुहान हो चुके थे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्ष के लोग कोतवाली थाना परिसर पर पहुंच गए और भीड़ लग गई। पुलिस ने किसी तरह सभी को कोतवाली थाना से बाहर भगाया। दोनों एक दूसरे के खिलाफ शिकायत कर ही रहे थे कि फिर से विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। जहां पुलिस ने दोनों की शिकायत पर तत्काल मुलायजा के लिए अस्पताल रवाना किया गया। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्क ने बताया कि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजीश को लेकर अशरफ मेमन और गुलाम मोहम्मद के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इससे पहले भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!