छत्तीसगढ़:- कोयला खदान में पलटा बारूद से भरा वाहन, नीचे दबे मजदूर, ड्राइवर की मौत, 7 घायल, 2 दिनों में तीसरा बड़ा हादसा

कोरबा/ कोरबा के गेवरा खदान में कोयला उत्खनन के लिए ब्लास्टिंग कर लौट रही बारूद से भरा एक्सप्लोसिव वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन के पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई, वहीं 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद कई लोग वाहन में ही दबे हुए थे और चीख-पुकार मचा रहे थे, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल के लिए रवाना किया गया। गेवरा खदान में कोयला उत्खनन के लिए बारूद से ब्लास्टिंग की जाती है। वाहन में सवार होकर सभी लौट रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया।

खदान में स्लाइड होने से हुआ हादसा 

लौटते वक्त खदान में स्लाइड होने से ये घटना हुई है। मृतक गोरेलाल पटेल रलिया का रहने वाला था। दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि SECL ने मौत की सूचना दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना कब, कैसे और किन परिस्थिति में घटी है, इसकी जांच की जा रही है।

डंपर 80 फीट नीचे खाई में गिरा था 

बता दें कि कुछ घंटे पहले SECL के गेवरा खदान में एक डंपर 80 फीट नीचे में खदान में गिर गया था, चालक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया था। ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक दिन पहले ही ड्रिल मशीन में आग लग गई थी। 

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!