छत्तीसगढ़:- केश मुंडवा रही विधवा महिलाएं, मांग पूरी नहीं होने से नाराज

रायपुर / अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षकों की विधवाएं लंबे समय से प्रदर्शन कर रही है। ये महिलाएं बूढ़ातालाब धरना स्थल पर अपनी मांग को मनवाने के लिए नए-नए तरीके से प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान अपनी ओर कर रही है लेकिन अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। वहीं आज महिलाओं ने अलग तरह से प्रदर्शन करते हुए अपने सर से बाल उतरवा (मुंडन) दिये। बता दें कि रायपुर के बूढ़ातालाब में दिवंगत शिक्षकों की महिलाओं को प्रदर्शन करते आज 133 दिन पूरे हो चुके है। महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर तरह-तरह के प्रदर्शन कर विरोध जताया है। महिलाओं ने सीएम हॉउस का घेराव से लेकर आत्मदाह तक की कोशिश की है लेकिन बावजूद इसके सरकार ने अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। सोमवार को दिवंगत शिक्षकों की महिलाओं ने अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर अपना मुंडन कर विरोध जताया। ये विधवा महिलाएं 20 अक्टूबर 2022 से अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही है। महिलाओं ने कहा कि हम बीते 20 अक्टूबर से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है, और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हम ऐसे ही प्रदर्शन करते रहेंगे।

  • Related Posts

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बालको ने फाइनल मुकाबले में शिक्षा विभाग की टीम को 57 रनों से हराया कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 के चैंपियन का ताज…

    Read more

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    कोरबा जिले में भू-विस्थापित व बेरोजगारों के परिवारों का मुद्दा एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने केंद्रीय कोयला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का विजेता बालको

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    बाहरी को काम, स्थानीय बेरोजगार बदहाल – अब चुप नहीं बैठेंगे भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल…कोयला मंत्री को दिया ज्ञापन

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा
    error: Content is protected !!